रयात बाहरा इंजीनियरिंग के छात्रों ने गांव में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान चलाया

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा
रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस और आईटी विभाग की टीम ने बुथगढ़ गांव में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान निदेशक-प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. सिमरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अभियान का मकसद गांववासियों को ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड) स्कैम से बचाव के तरीके बताना और उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूक करना था। इसमें बी.टेक सीएसई के करीब        100 छात्रों ने हिस्सा लिया।
छात्रों ने गांववासियों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। पंचायत सदस्यों और स्थानीय लोगों ने ध्यान से जानकारी सुनी और अपने सवाल भी पूछे।
इस अभियान को सफल बनाने में प्रो. चेतना सैनी और प्रो. अंकुश हंस का खास योगदान रहा। अंत में छात्रों ने गांव में रैली निकालकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। गांववासियों ने इस पहल की सराहना की और छात्रों के प्रयासों की तारीफ की।

Comments