बीबीएमबी तलवाड़ा में एआई संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 

मुख्य अभियंता, बीबीएमबी तलवाड़ा राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व हमारे दैनिक जीवन में लगातार बढ़ रहा है। कार्यालयीन कार्यों में एआई का प्रभावी उपयोग करने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यक्षमता और दक्षता में वृद्धि की जा सकती है। इससे वे अपने कार्यों को अधिक बेहतर, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एआई के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण देने की पहल शुरू की गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई के माध्यम से नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग सहित कार्यालयीन कार्यों में इसके विभिन्न उपयोगों के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्य अभियंता विमल कुमार मीणा, मनवीन चौधरी, प्रबोध कुमार, कार्यकारी अभियंता हरप्रीत सिंह तथा एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments