देश की एकता और भाईचारे की मजबूत डोर की तरह काम कर रहा है महात्मा गांधी जी का शांति का संदेशः अरोड़ा



होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
महात्मी गांधी के जन्मदिवस के मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने साथियों सहित बाहदुरपुर स्थित गांधी लाईब्रेरी पहुंचकर गांधी जी के बुत पर श्रद्धासुमन भेंट कर उन्हें याद किया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि देश की एकता और भाईचारे की मजबूत डोर की तरह काम कर रहा है गांधी जी द्वारा दिया गया शांति का संदेश। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी और अखण्ता के लिए जन रास्तों को अपनाकर देशवासियों में देशभक्ति की अलख जगाई थी उसकी लो आज भी हर देशवासी में जगमगा रही है। जिस कारण आज हम विभिन्न सभ्यताओं के होते हुए भी एक भारत एक भारतीय के नारे के साथ जी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनके जन्मदिवस पर नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने एवं देशहित में कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर पार्षद रमेश डडवाल, पूर्व पार्षद विजय अग्रवाल, पुनीत शर्मा व अन्य गणमान्यों ने महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन भेंट किए।

Comments