होशियारपुर/दलजीत अजनोहा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री अविनाश राय खन्ना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी ओहरी, उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर (मेशी),जिला महामंत्री विनोद परमार, महामंत्री राजीव महाजन,भाजपा शहरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष पंडित राजन शर्मा तथा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी को सम्मानित किया गया।
खन्ना ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर सुमित ओहरी और संयम ओहरी
भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment