बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में फैमिली वॉक के प्रति बच्चों को दी जानकारीफिट बाइकर क्लब की ओर से आयोजित की जा रही फैमिली वॉक की तैयारियां पूरी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
फिट बाइकर क्लब की ओर से 6 दिसंबर को आयोजित की जा रही सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक के दौरान बच्चों और उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूक किया जाएगा, यह बात कलब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को फैमिली वाक के प्रति जानकारी देते हुए कही, इस मौके स्कूल प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह कोहर और वाइस प्रिंसिपल सु्पर्णा कौशल भी विशेष रूप से मौजूद रहें। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी बच्चों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि फैमिली वॉक का मुखय उद्देश्य लोगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों का काफी समय मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर बीत रहा है। ऐसे में बच्चों को खेलों, पैदल चलने, साइकिलिंग और अन्य आउटडोर गतिविधियों से जोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर की जाने वाली वॉक बच्चों में स्वस्थ आदतें विकसित करने का बेहतर माध्यम है। इससे जहां शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति जागरूकता पैदा होगी, वहीं परिवार के सदस्यों को एक साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा।
इस मौके कुलवंत सिंह कोहर ने कहा कि फिट बाइकर क्लब की ओर से समय-समय पर लोगों को साइकिलिंग, वॉकिंग और फिटनेस गतिविधियों से जोडऩे के लिए प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों और युवाओं को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवारों सहित सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक में अधिक से अधिक संखया में शामिल हों और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। इस मौके उत्तम सिंह साबी, तरलोचन सिंह, रोहित बसी, ओकांर सिंह, दलजीत सिंह भारज भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment