स्पेशल बच्चों की भलाई के लिए आशादीप सोसायटी का कार्य सराहनीय-सज्जन भजंकास्पेशल स्कूल की बस को सज्जन भजंका एवं परिवार ने दी हरी झंडी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
आशादीप वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित संस्था आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में सेंचुरी प्लाईवुड के चेयरमैन सज्जन भजंका एवं उनके परिवार ने दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की बस को हरी झंडी दिखाई। दौरे के दौरान विशेष बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अतिथियों ने खूब सराहा। उन्होंने स्कूल में विशेष बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन किया। स्कूल की प्रिंसिपल शेली शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद किया और आए हुए मेहमानों का स्वागत किया और स्कूल के लिए निरंतर दिए जा रहे सहयोग के लिए धंन्यबाद किया। इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के पेटर्न परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि सज्जन भजंका और उनके परिवार के तरफ से बिजी होने के बावजूद स्पेशल स्कूल का दौरा कर बच्चों से मुलाकात की और उनका हौसला बढाया , उन्होंने बताया कि सज्जन भजंका और उनके परिवार की तरफ से दी जा रही मदद के चलते स्कूल में सोलर सिस्टम लगाया गया है और स्पेशल बच्चों को बस की सेवा मिल रही है, उन्होंने कहा कि यह हमारे वह दानदाता है जो हर समय मदद के लिए तैयार रहते है। इस मौके सज्जन भजंका ने कहा कि स्पेशल स्कूल जहानखेला का दौरा करना और इस दौरान स्पेशल बच्चों से मिलना हमेशा ही खुशी प्रदान करने वाले पल होते है। उन्होंने आशादीप वैलफेयर सोसायटी की तरफ से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके संजय अग्रवाल मैनेजिंग डायरेक्टर सैंचरी पलाईवुड, राजेश अग्रवाल, निकिता बांसल डायरेक्टर, श्रीमती भजंका, बी.एस.जसवाल, आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह, जनरल सेके्रटरी गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह महेड़ू, हरमेश तलवाड़, राम आसरा, श्रीमती डिंपी सचदेवा, सीए तरनजीत सिंह,कोर्स कोआरडीनेटर बरिंदर कुमार, वाइस प्रिंसीपल इंदू बाला भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment