श्री राम लीला में भगवान की लीलाओं का मंचन देख गदगद हुए श्रद्धालु



होशियारपुर /दलजीत अजनोहा श्री राम लीला कमेटी की तरफ से प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे दशहरा महोत्सव के पहले दिन भगवान राम की लीलाओं का मंचन करते हुए भगवान को झूला झुलाने का मंचन किया गया। इस मौके पर भगवान के अवतार की कथा का मंचन करते हुए बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसंग सुनाएं। इस दौरान प्रभु भक्त लीलाओं को देखकर गदगद हो उठे। चारों ओर भगवन राम के जयघोष गूंजने लगे। इस अवसर पर शिव सूद, प्रदीप हांडा, राकेश सूरी, संजीव ऐरी, कमल वर्मा, राम अग्रवाल, रमेश मेहता, तरसेम मोदगिल, हरीश आनंद, अजय जैन, दीपक वालिया, कपिल हांडा, आशीष वर्मा, वरुण कैंथ, राजिंदर मोदगिल, दविंदरनाथ बिंदा, सिनील पराशर, दिनेश गुप्ता, अश्वनी शर्मा छोटा, भारत भूषण वर्मा, पवन शर्मा, वरुण ऐरी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल सहित बड़ी संख्या में कमेटी सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Comments