बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज, जैजों में कॉलेज के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्यों एवं छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने विचारों और सिद्धांतों के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। गांधी जी का मानना था कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। इस मौके सभी ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके प्रिंसिपल के आलावा समूह छात्राएं, कालेज स्टाफ और कालेज के ट्रस्टी भी मौजूद थे।

Comments