हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा — समूह नगर निवासियों तथा प्रवासी भारतीयों और समूह क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से गांव बिंजो के मां भगवती शीतला देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना को समर्पित 16वें विशाल मां भगवती जागरण करवाए जाने संबंधी एक विशेष बैठक भगत तरसेम सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस अवसर पर जागरण संबंधी पोस्टर भी जारी किया गया।
इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समागम में 18 अक्टूबर को हवन होगा, जबकि 19 अक्टूबर की सुबह कंजक पूजा की जाएगी। देर शाम से सारी रात मां भगवती का जागरण कराया जाएगा।
जागरण के दौरान गायक कलाकार प्रगट सिंह प्रेमी, मुकेश इनायत और सरबजीत सरब महांमाई भक्ति-गुणगान करके आई हुई संगतों को निहाल करेंगे। इस समागम में इलाके भर से साधु, संत और महापुरुष अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
इस अवसर पर प्रधान भगत तरसेम सिंह, सुखदेव बसी, मंगल सिंह बिट्टा, कुलविंदर सिंह, बलवीर सिंह, मझैल सिंह, जसपाल सिंह फौजी, हरविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, राजू, सूबेदार कुलवर्न सिंह, नमन बसी, पंडित प्रदीप लाली, मास्टर सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह फौजी, कैप्टन धर्मपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, सोनू और वरुण सहित अनेक माता के भक्त उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment