***जन्म स्थान कुटिया ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह में 20और 21 नवंबर को होने वाले वार्षिक धार्मिक समागम का पोस्टर जारी किया गया***यह पोस्टर कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से संगतों की उपस्थिति में जारी किया गया

 
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा में जन्म स्थान ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह जी में वार्षिक बरसी समागम 20/21 नवंबर को कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है इस संबंधी जानकारी देते हुए कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से समूह संगतों की उपस्थिति में बरसी समागम का पोस्टर जारी करते हुए बताया के यह वार्षिक समागम ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह जी की 27 वी वार्षिक बरसी, संत सतनाम जी की वार्षिक और ब्रह्मलीन संत बाबा जगदेव सिंग मोनी जी की 17 वी वार्षिक बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 20/21 नवंबर को बहुत ही श्रद्धा व प्रेम से मनाए जाएंगे इन समागमों का आज पोस्टर जारी करते हुए महापुरुषों की ओर से समूह संगतों को अपील की कि वह इस समागम में भारी गिनती में शामिल होकर महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करें

Comments