अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को पुन: जीत दिलवाकर Gen z ने फिर से राष्ट्रवादी सोच के प्रति विश्वास दिखाया --तीक्षण सूद
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र परिषद के हुए हालही के चुनावों में विद्यार्थी परिषद ने लगातार अध्यक्ष का चुनाव जीतकर फिर से अपना वचर्स्व साबित किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण जो कि स्वयं युवा अवस्था में विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहे ने इस जीत पर ख़ुशी प्रगट करते हुए विद्यार्थी परिषद पंजाब ,हरियाणा तथा चंडीगढ़ की पूरी टीम तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के नए चुने गए अध्यक्ष अंकित विढान को वधाई तथा शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह जीत विद्यार्थी परिषद द्वारा युवाओ के लिए निस्वार्थ भाव से की गई सेवा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ अलगावादी संगठन युवा पीढ़ी (Gen z ) को भड़काकर देश का माहौल खराब करने की फ़िराक में है। उन्होंने नवयुवकों के परिपक्क सोच की प्रशंसा करते हुये कहा कि युवाओं ने एक बार फिर से साबित कर दिया है। कि राष्ट्रवादी सोच से ही अपने देश भारत का भला हो सकता है। एक बार फिर से अपनी संस्कृति तथा विरासत से प्रतिवद्धता दिखाते हुए, उन्होंने भारी बहुमत से विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार को प्रधानगी पद सौंपा।
Comments
Post a Comment