कराटे कोबुडो सेमीनार में फाईटर स्पोटस के खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन-/वालिया।


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
ऐमच्योर कराटे डू ऐसोसिएशन (रजि) इंडिया की ओर से शोरीन रियू कराटे कोबुड़ों काटा एंड कुमिते सेमीनार का आयोजन मंसूरी उतराखंड में किया गया। इस सेमीनार में सेनसई सोम कुमार ने खिलाड़ियो को कराटे की नई नई तकनीकों के साथ जागरूक करवाया । इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर चेयरमैन अकशित वर्मा, मुख्याध्यापिका रूचि शर्मा और युवा खेल भलाई बोर्ड एवंम ऐमच्योर कराटे डू ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव वालिया सेमीनार में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। सेमीनार में सेनसई सोम कुमार ने बताया कि इस सेमीनार में फाईटर स्पोटस जोन के खिलाड़ी गुरनूर सिंह, मुस्कान, लिली,आकाशदीप सिंह, गुरजट सिंह, हरप्रीत कौर, राबीआ, मनप्रीत कौर, सागर, रेहान वालिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। चेयरमैन अकशित वर्मा,अध्यक्ष राजीव वालिया, मुख्याध्यापिका रूचि शर्मा और सेनसई सोम कुमार ने सेमीनार में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और तगमें देकर सम्मनित किया और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। राजीव वालिया ने कहा कि इस सेमीनार में खिलाड़ियों ने कराटे की नई तकनीकों की सिखलाई ली और अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज के अंदर एक ऐसा दुश्मन खड़ा हैं जो बिना किसी हथियार के हमारी नौजवान पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा हैं और वह दुश्मन हैं नशा । उन्होंने बताया कि खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत स्वस्थ शरीर और मजबूत मानसिक संकल्प होता हैं। आज के समय में सभी माता- पिता से अनुरोध हैं कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए किसी न किसी खेल के साथ जरूर जोड़े और भविष्य में उन्हें नशे से बचाएं।

Comments