ज़िला खेलों में सिमरनजीत कौर ने जीता स्वर्ण पदक


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय खेलों में साहिबज़ादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल, लधेवाल माहिलपुर की होनहार छात्रा सिमरनजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
सिमरनजीत कौर ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और लगन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम ज़िला स्तर पर रोशन किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती राजविंदर कौर ने सिमरनजीत कौर को इस गर्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रा की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच जसकरन सिंह और स्माइल रानी की भी सराहना की। प्रधानाचार्या ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्रों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें मेहनत और अनुशासन की भावना भी पैदा करती हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सिमरनजीत कौर भविष्य में भी अपनी शानदार खेल कला का प्रदर्शन करते हुए स्कूल और माता-पिता का नाम और ऊँचा करेगी।

Comments