फ़तेहगढ़ साहिब/दलजीत अजनोहा
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व जूनियर उप अध्यक्ष अवतार सिंह रिया ने माता गुजरी कॉलेज का विशेष दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक व अन्य सुविधाओं का जायज़ा लिया और नए शैक्षणिक सत्र के लिए किए गए सुव्यवस्थित प्रबंधों की भरपूर सराहना की। श्री रिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उम्मीद से अधिक दाखिले होने पर खुशी व्यक्त करते हुए समूह स्टाफ और प्रधानाचार्य को बधाई दी तथा अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कॉलेज की शानदार उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर व प्रभावी प्रयासों की भी सराहना की।
श्री अवतार सिंह रिया को कॉलेज के शैक्षणिक मामलों में अहम योगदान देने के कारण विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बिकरमजीत सिंह ने जथेदार अवतार सिंह रिया का हार्दिक स्वागत करते हुए कॉलेज की शैक्षणिक, धार्मिक, सह-शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलों के क्षेत्र में हासिल शानदार उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर श्री जसवंत सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह, श्री मनिंदर सिंह व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment