होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
जे. एस. एस. आशा किरण स्पैशल स्कूल जहानखेलां में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व स्पेशल बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। जन्माष्टमी के अवसर पर स्कूल के स्पेशल बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप से सजकर स्कूल पहुंचे, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हांडी फोड़ समारोह रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हांडी फोड़ी और इस पारंपरिक आयोजन का आनंद लिया। इसके पश्चात बच्चों ने एक-दूसरे के साथ मिठाई बांटी तथा जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं। इस समारोह में डिप्लोमा विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाया। इस अवसर पर बच्चों एवं सभी उपस्थित स्टाफ को प्रसाद वितरित किया गया। स्कूल परिसर में भक्तिमय वातावरण के साथ बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी, आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने कहा कि त्योहार बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति परंपराओं और मूल्यों से जोडऩे का एक सुंदर अवसर भी है। इसके साथ उन्होंने बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि हर बच्चा विशेष है और उसे अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का समान अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती शैली शर्मा, राम आसरा, कोर्स-कोआरडीनेटर बरिंदर कुमार, वाइस प्रिंसीपल इंदू बाला भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment