मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले काखन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने भारत सरकार के केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मामले को ब्रिटेन सरकार के समक्ष उठाने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर एक विदेशी व्यक्ति द्वारा हमला कर सिख चालक के साथ मारपीट की गई और उसे वाहन से बाहर निकाल दिया गया। श्री खन्ना ने उक्त मामला ध्यान में आते ही तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुभ्रमण्यम जयशंकर के ध्यान में लाते हुए इस मामले में सिख चालाक के साथ मारपीट करने वाले दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी करवाई को यकीनी बनाने की मांग की है ।

Comments