जैमस कैंबरिज स्कूल में ‘सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक’ के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूकपरमजीत सचदेवा ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक’ के संबंध में जैमस कैंबरिज स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फिट बाइकर क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें परिवार सहित वॉक में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में बच्चों और युवाओं का शारीरिक गतिविधियों से जुड़ा रहना बेहद जरूरी है। नियमित पैदल चलना न केवल शरीर को फिट रखने में सहायक है, बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन गतिविधियों में अत्यधिक समय बिताने के बजाय खेलों, सैर और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए समय निकालें। उन्होंने कहा कि ‘सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक’ का उद्देश्य केवल वॉक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से परिवारों को एक साथ समय बिताने, फिटनेस के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देना है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस पहल से जोड़ें। इस मौके स्कूल के सीईओ राघव वासल ने फिट बाइकर कलब की विद्यार्थियों को फिटनेस गतिविधियों से जोडऩे के प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसी पहलें विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जिंमेदारी की भावना पैदा करती हैं।
 इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती संगीता, अमरिंदर सैनी सहित उत्तम सिंह साबी, ओंकार सिंह, तरलोचन सिंह और दौलत सिंह भी उपस्थित रहे।

Comments