आशा किरन स्कूल स्पेशल बच्चों को समाज की मुखय धारा से जोड़ रहा-राज्यपालजसमीत अवार्ड से अध्यापकों का किया गया सममान


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
 जे.एस.एस.आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में शिक्षक दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मुखय अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन विशेष बच्चों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं विशेष शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए जसमीत अवार्ड से सममानित किया गया। समारोह में पुर्व सांसद अविनाश राय खंना ने भीे शिरकत की। इस अवसर पर विशेष बच्चों ने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जसमीत अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सममान स्कूल के सेक्रेटरी कर्नल गुरमीत सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुमीत कौर द्वारा अपने पुत्र जसमीत की याद में हर साल दिया जा रहा। जसमीत स्वयं एक विशेष बच्चा था। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को कैश प्राइज देकर सममानित किया गया। इस वर्ष 60,000 रुपये का कैश अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस मौके राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि विशेष बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और सर्वांगीण विकास में शिक्षकों तथा स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका समर्पण बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज की मुखयधारा से जोडऩे में अहम योगदान देता है। इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष बच्चों को मंच प्रदान करने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित स्शठ्ठद्द वाले सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। इस मौके प्रिंसिपल श्रीमती शैली शर्मा ने कहा कि विशेष बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सममानजनक जीवन जीने के योग्य बनाना संस्था की प्राथमिकता है। समारोह में परमजीत सिंह सचदेवा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल और अविनाश राय खंना का सममान किया। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुखयधारा से जोडऩा हम सभी की सामूहिक जिंमेदारी है। इस मौके लेक्चरार निरवैर कौर को वैस्ट टीचर्ज, सुनीता रानी को आल रांऊडर टीचर, श्रीमती अंजना को वैसट टीचर, इसी तरह मिस अंजना, कमलजीत कौर, अजीत यादव का भी सममान किया गया।

Comments