नशे की गिरफ्त से युवाओं को निकालना होगा, तभी बदलेगा पंजाब का भविष्यहोशियारपुर में नशे के खिलाफ युवाओं को आगे आने का आह्वान
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा: श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती जी (निरंजनी अखाड़ा) ने पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, रोजगार, सामाजिक सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “नशे को छोड़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता पैदा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। युवा मजबूत होंगे तो पंजाब मजबूत होगा।”
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त पंजाब के लिए परिवार, समाज और युवाओं को मिलकर प्रयास करने होंगे। युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करेंगे।
Comments
Post a Comment