विकसित भारत का सपना हो रहा है तेजी से साकार - तीक्ष्ण सूदकहा : विश्व आर्थिक मंदी के बावजूद भारत की मजबूत जीडीपी वृद्धि मोदी सरकार की सफल आर्थिक नीतियों का परिणाम
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
आज जब विश्व के अनेक विकसित और विकासशील देश आर्थिक मंदी, महंगाई, बेरोजगारी तथा वैश्विक व्यापार में गिरावट जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। भारत की बढ़ती जीडीपी यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा अपनाई गई दूरदर्शी और मजबूत आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने भारत की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर संतोष प्रकट करते हुए कहा कि भारत की आर्थिक मजबूती के पीछे केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण नीतियां और योजनाएं प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। सरकार द्वारा देश में मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह और डिजिटल कनेक्टिविटी पर रिकॉर्ड निवेश किया गया है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ व्यापार और उद्योग को भी नई गति मिली है।
मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (PLI) जैसी योजनाओं ने भारत को एक मजबूत विनिर्माण और निवेश केंद्र के रूप में स्थापित किया है। यूपीआई, डिजिटल भुगतान और प्रत्येक् लाभ अंतरण जैसी व्यवस्था ने भ्रष्टाचार और बिचौलियो की भूमिका को कम किया है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाया है।
वस्तु एवं सेवा कर के माध्यम से देश से एकीकृत का व्यवस्था स्थापित हुई है ,जिससे व्यपार को सरल बनाने और कर संग्रह बढ़ाने में सहायता मिली है।
कृषि ,छोटे उद्योगों और मध्यम वर्ग को मजबूत करने के लिए भी केंद्र सरकार ने अनेक योजनाए लागु की है। मुद्रा योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ,स्टाटर्टप प्रोत्साहन और छोटे व्यपारियो के लिए वित्तीय सहायता ने देश की घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। भारत अब विश्व की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह सिद्ध कर दिया है की सही नेतृत्व,मजबूत नीतियां ,पारदर्शी शासन और दूरदर्शी आर्थिक सोच के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों को अवसरों में बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब साकार होने लगा है।
Comments
Post a Comment