एक पुलिस अधिकारी की हत्या पर पूरे पुलिस फोर्स को हतोत्साहित करना शर्मनाक -- तीक्षण सूद



 होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 
पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रति दिन बुरी से अत्यंत बुरी होती जा रही है। आम आदमी पार्टी जो कि आंतकियो के मेल जोल तथा फंडिंग की सहायता से पंजाब में सरकार बनाने के लिए सक्षम हुई थी ने आंतकबाद की घटनाओं के आगे पूरी तरह घुटने टेक दिये है। आप सरकार बनने के थोड़े समय बाद ही पुलिस हेड क्वाटर पर शुरू हुए बंब धमाकों की गिनती दो दर्जन के करीब पहुंच चुकी है मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि सरकार में कानून व्यवस्था को ठीक करने की इच्छा शक्ति कही भी दिखाई नहीं दे रही। प्रमुख हस्तियों की हत्याओं के अतिरिक्त आम कारोबारी व जन सधारण हत्याओं ,डकैतियों व फिरौतियो का दंश झेल रहे है। अब आंतकबादियों द्वारा पुलिस कर्मचारियों को निशाना बनाने की नौबत तक पहुंच गई है , ताकि डर तथा भय का महौल पैदा कर करके अराजकता फैलाई जा सके। हाल ही में आंतकबादी संगठन द्वारा पुलिस अधिकारी की ड्यूटी पर जाते हुए हत्या कर के उसकी जुम्मेबारी लेने से डर का महौल बना ही था परंतु सरकार ने आम नागरिको को सुरक्षा का आश्वाशन देने की बजाय पुलिस वालो को वर्दी ना पहनने का आदेश दिया जोकि ,वह काफी चिंताजनक है इससे पुलिस का भी मनोबल गिरेगा तथा जनता भी आंतकबाद के खिलाफ लड़ाई में हत्तोत्साहित होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अगर कानून व्यवस्था को ठीक नहीं कर सकती तो लोगों के मनोबल को गिराने का काम भी न करे। ऐसा करना अत्यंत शर्मनाक तथा निंदनीय है।

Comments