वास्तुदोष विवाह में विलंब का कारण बन सकता है भी होते हैं _डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
         मानव जीवन में घटित होने वाली हर घटना का सम्बंध कही न कही हमारे भवन की वास्तु से जुड़ा हुआ होता है चाहे वह घटना शारीरिक हो मानसिक हो आर्थिक हो या फिर सामाजिक ऐसा मानना है अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम् लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। आजकल घरों में साज सजा को ज़्यादा महत्व देकर वास्तु के नियमों को ताक में रखदिया जाता है उस कारण परिवार में लड़के, लड़कियां विवाह योग्य होने के बावजूद भी विवाह में विलम्ब आता है , रिश्ते ही नहीं आते हैं ,विवाह की बात आगे नहीं बढ़ती है ,सगाई होते हैं तुरंत संबंध विच्छेद हो जाते हैं तो इन सब के पिछे भवन के नेरित्य कोण व वायव्य कोण के वास्तु दोषों का प्रभाव होता है । नेरित्य दूषित हो निम्न प्रकार से हो सकता है भूमि गत जल स्त्रोत का होना, निर्माण रहित होना, खड्डा होना, सम्पूर्ण घर की जल निकासी का होना, मुख्य द्वार का होना, रसोई घर का होना, कुंआ, बोरवेल होना , नेरित्य अन्य दिशाओं से नीचा होना आदि में से कोई भी दोष है तो विवाह में विलम्ब या वैवाहिक जीवन में बाधा उत्पन्न करेगा। नेरित्य कोण के साथ ही वायव्य कोण में वास्तु दोष है तो महिला वर्ग का घर की कन्याओं को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। नेरित्य कोण ओर वायव्य कोण के साथ आग्नेय कोण में भी दोष हो गया तो वैवाहिक जीवन में जहर घुलता ही जायेगा, विवाह योग्य युवक युवतियों को वैवाहिक जीवन से वंचित भी रहना पड़ सकता है। बहुत सारे घरों में किसी एक की शादी तय समय हो जाती है और कोई की नहीं होती है तो उसके पीछे वास्तु का रहस्य बरकरार रहता है जो निम्न है ।उपरोक्त दोषों के साथ ईशान दूषित तो प्रभाव पहले नंबर ओर चतुर्थ नंबर की संतान को झेलने पड़ सकते हैं ।आग्नेय तो दूसरी एवं छठवी संतान ।वायव्य दूषित तो तीसरी व सातवी यदि नेरीत्य दूषित तो पांचवी संतान के वैवाहिक विलंब का कारण बन सकता है ।

Comments