एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक के प्रति छात्रों को किया जागरूकफिट बाइकर क्लब के प्रधान सचदेवा ने स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक के संबंध में एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में विद्यार्थियों को फिट बाइकर क्लब के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने जागरूक किया और सभी से अपील की के वह अपने परिवार के दूसरे मैंबरों को साथ लेकर इस वाक का हिस्सा बने जो कि तंदरुसत समाज का संदेश देती आ रही है। परमजीत सचदेवा ने आगे कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है क्योकि अगर आपकी सेहत ठीक रहेगी तभी आप जीवन में आगे बढ सकेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल चलना, साइकिलिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन और अन्य स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय आउटडोर गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल मैडम मनु वालिया ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और सचदेवा स्टॉक्स फैमिली वॉक जैसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान जीवन जैन, उत्तम सिंह साबी, सागर सैनी, तरलोचन सिंह, दौलत सिंह और ओंकार सिंह सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Comments