होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
कोट फतूही ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय प्राइमरी खेलों का आगाज शान-शौकत से क्लस्टर इंचार्ज मैडम दर्शन कौर सी.एच.टी अजनोहा, बलजिंदर पाल सी.एच.टी इंचार्ज अछरवाल, कर्मवीर सी.एच.टी इंचार्ज नडालों, जतिंदर कुमार सी.एच.टी. इंचार्ज एमां जट्टां, गुरप्रीत कौर सी.एच.टी. इंचार्ज मजारा डिंगरियां, सीमा जस्सी क्लस्टर इंचार्ज अहिराणा खुर्द और मीनाक्षी सी.एच.टी. इंचार्ज बहिबलपुर की अगुवाई में और सुखजीवन सिंह, बलवीर सिंह, पलविंदर कौर, रविंदर कौर, परमजीत कौर, कुलवंत कौर, निशा कुमारी, जोती, सर्वजीत कौर, हरदेव गिल, राजविंदर कौर, गुरजीत देवी, अमरजीत, कमला देवी, कुलवीर कौर और सतवीर कौर (सभी हेड-टीचर) की देखरेख में क्लस्टर अजनोहा में हुआ।
इन खेलों का उद्घाटन प्रिंसिपल हरमनोज कुमार, बी.एन.ओ पवन कुमार, सी.एच.टी हरबंस लाल सी, एच.टी राम स्वरूप, सी.एच.टी प्रदीप कुमार और चेयरमैन गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इन खेलों में कोट फतूही ब्लॉक के सात क्लस्टरों के प्राइमरी स्कूलों के विद्यार्थी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।
पहले दिन खेले गए कबड्डी (लड़के) के पहले मैच में अछरवाल क्लस्टर की टीम ने एमा जट्टां क्लस्टर को हराया, दूसरे मैच में मजारा डिंगरिया क्लस्टर ने अजनोहा क्लस्टर को हराया, तीसरे मैच में बहिबलपुर क्लस्टर ने अहिराणा खुर्द क्लस्टर को हराया।
सौ मीटर दौड़ में जैबियाल ने पहला, नवजोत ने दूसरा और अमानत मसीह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह शतरंज (लड़के) में अहिराणा खुर्द क्लस्टर ने पहला, बहिबलपुर क्लस्टर ने दूसरा और एमा जट्टां क्लस्टर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दो सौ मीटर दौड़ में जैबियाल ने पहला, नवजोत ने दूसरा और उबैस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चार सौ मीटर दौड़ में मनोज ने पहला, रणवीर ने दूसरा और उबैस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
छह सौ मीटर दौड़ में आरियन ने पहला, जैबियाल ने दूसरा और हाफिज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
रिले में सर्वेश ने पहला, नवजोत ने दूसरा और जशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके सुरिंदर सिंह, नरिंदर अजनोहा, हेमराज, सेठी राम, मक्खन सिंह, गुरबिंदर सिंह, अभिषेक गर्ग, कंचन रानी, हरप्रीत कौर, दविंदर कुमार, अनिल कुमार, आस्था, हरमनप्रीत सिंह, प्रिया, धर्मवीर, सुखविंदर कौर, परमजीत कौर, साहिल हांडा, प्रभजोत कौर, अनूरित, लक्ष्मी देवी, नेहा, कमलजीत सिंह, सुमन, जगदेव सिंह, अजे कुमार, सुरिंदर कौर, नरेश कुमार, सगली राम, सर्वजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह, अमनदीप कौर, लखजीत कौर, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, रविंदर सिंह, एकता रानी आदि समेत विभिन्न स्कूलों के गाइड अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment