शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में विशेष समारोह
:
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर में आज शिक्षक दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षकों के महत्व तथा उनके द्वारा विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को भारत के महान विद्वान, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस की स्मृति में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधान अनुराग सूद, सचिव डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रिंसिपल शोभा रानी, मनीषा जोशी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, अच्छे संस्कार तथा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान स्कूल का वातावरण खुशी, सम्मान और प्रेरणा से भरपूर रहा।अंत में स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
Comments
Post a Comment