होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम, भरवाई रोड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा छोटा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर कई बच्चे श्री राधा-रानी और भगवान श्री कृष्ण का सुंदर स्वरूप धारण कर मंदिर पहुंचे। इन बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें विशेष उपहार वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लड्डू गोपाल जी लेकर मंदिर पहुंचे, जिनके दर्शन कर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान श्यामलाल, विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, महेंद्र पाल राजीव, सिंगला गुप्ता, हरि सिंह सैनी, करमजीत गुप्ता, विकास शर्मा, दविंदर कुमार, काली देवन गुप्ता, वंशु कश्यप, करण चौधरी,
मुकेश गुप्ता, रकेश भार्गव आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment