गद्दी पंडित गंगाराम जी का देशव्यापी अभियान, सम्पूर्ण भारत में होगा सनातन धर्म एवं संस्कृति का प्रचार-प्रसारपंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से होगी अभियान की शुरुआत



पिहोवा/दलजीत अजनोहा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और धार्मिक-सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से गद्दी पंडित गंगाराम जी की ओर से देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अभियान की शुरुआत पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर से की जाएगी।

अभियान के अंतर्गत गद्दी पंडित गंगाराम जी से जुड़े अनुयायियों से संपर्क कर उन्हें सनातन धर्म, संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं सामाजिक एकता के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। विभिन्न राज्यों में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की योजना है।

पीठाधीश्वर आचार्य दीपक कुमार महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति देश की प्राचीन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। इस विरासत को आगे बढ़ाने तथा युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक प्रचार तक सीमित न रहकर धार्मिक, सामाजिक एवं सनातनी एकता को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास होगा। आने वाले समय में देश के अन्य राज्यों में भी अभियान का विस्तार किया जाएगा।

यह अभियान गद्दी पंडित गंगाराम जी एवं अखिल भारतीय श्री आचार्य ब्राह्मण पुरोहित अखाड़ा के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

Comments