नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का युद्ध जारी: ब्रम शंकर ज़िम्पा- विधायक ने सिविल अस्पताल में होशियारपुर में मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी क्लीनिक की करवाई शुरुआत



होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। नशे के खिलाफ शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को जन लहर में बदलते हुए सरकार नशे की रोकथाम के साथ-साथ नशा पीड़ितों के उपचार और पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

वे आज सिविल अस्पताल में 
जिला नशा छुड़ाओ व पुनर्वासडी सोसायटी की ओर से ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत स्थापित मेथाडोन मेंटेनेंस थेरेपी क्लीनिक के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा यह क्लीनिक नशा मुक्ति उपचार सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिससे निपटने के लिए उपचार, पुनर्वास और जागरूकता को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूरी गंभीरता से प्रयासरत है और इस दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं तथा पुनर्वास सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है।

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। पंजाब सरकार का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आए लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर वापस लाना और उनके परिवारों को मजबूत बनाना है।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, सतवंत सिंह सियाण, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति शीमार, एसएमओ सिविल अस्पताल डॉ. नवजोत सिंह, एसएमओ डॉ. नेहा पॉल, साइकेट्रिस्ट डॉ. राज कुमार, डॉ. हरप्रीत सोढ़ी, साइकोलॉजिस्ट तजिंदर कौर, काउंसलर प्रशांत आदिया, परवेश, रामदेई, 
किरण बाला भी मौजूद थे।

Comments