पायलट के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस होगी मजबूत, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय : रविंदर बिंदु भूबलां


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाए जाने पर ख़ुशी प्रकट करते हुए कांग्रेस के जिला होशियारपुर के वाईस प्रधान रविंदर बिंदु भूबलां ने कहा कि सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। अब कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस की जीत निश्चित हो गई है। उन्हीनों कहा गुज्जर समाज से के प्रतिष्ठित नेता सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का इंचार्ज बनाए जाने पर गुज्जर समुदाय में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी है और गुज्जर समुदाय आपने प्रिय नेता का साथ खड़ा है। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी सिमरनजीत कौर, ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह लाडी, गढ़शंकर विधानसभा के जनरल सेक्रेटरी चेतन ऐरी , दलविंदर सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

Comments