होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
निशकाम इंटरनेशनल गर्ल्स स्पिरिचुअल एंड सेवा रीट्रीट, केरिचो, कीनिया द्वारा कीनिया में दस दिवसीय गुरमति शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विभिन्न देशों की शैक्षणिक संस्थाओं के अलावा श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एस.जी.पी.सी.) के स्कूलों की 10 छात्राओं ने भी भाग लिया।
इस शिविर में भाग लेने वाली साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल (माहिलपुर) की दो मेधावी छात्राएं—दसवीं कक्षा की गुरलीन कौर और दिलदीप कौर—जब विदेश यात्रा से वापस लौटीं, तो स्कूल प्रधानाचार्या राजविंदर कौर और समूह स्टाफ द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एस.जी.पी.सी. सदस्य जथेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां द्वारा भी इन छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment