बारापुर के छिंज मेले में शक्ति यादव कोटला ने जीती 71 हजार की पटके की कुश्तीविभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवान, मेले में करवाई गईं 130 कुश्तियां
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
गांव बारापुर में हर वर्ष की तरह इस बार भी छिंज मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 250 पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 130 कुश्तियां करवाई गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे।
मेले की मुख्य 71 हजार रुपये की पटके की कुश्ती में पहलवान शक्ति यादव कोटला ने मनीष भवानी, हरियाणा को चित कर शानदार जीत दर्ज की। पटके की कुश्ती का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य सरवन किसाना ने करवाया।
इस अवसर पर जसपाल सिंह ने कहा कि गांववासियों और ग्राम पंचायत के सहयोग से हर वर्ष छिंज मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मेले की सफलता के लिए सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
पूर्व सरपंच बलदेव सिंह और पूर्व सरपंच सुरिंदर पाल ने गांववासियों को छिंज मेले की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर पूर्व सरपंच बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच सुरिंदर पाल, जसपाल सिंह, चरणजीत काका, बब्बू फौजी, कुलवंत फौजी, श्रीराम, जोगिंदर जिंदी, सोमा सिंह, जसवीर शीरा, अजमेल सिंह, अवतार बग्गा, सुखविंदर सूखा, अजय कुमार, प्रदीप काला, निर्मल पंच, सुबाष चंद्र, अमरजीत अंबी, प्रीतम लंबड़, जीत सिंह, मखन सिंह, चरणजीत चन्नी, सुखा बाबा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment