आप वॉलंटियर व समाज सेवी तीर्थ शर्मा अत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की अपील: एसोसिएट शिक्षकों को भी दिया जाए 60% डीए (DA) का वित्तीय लाभ* साल 2020 के बाद भर्ती हुए 82,000 शिक्षकों की तरह 12,701 एसोसिएट शिक्षकों को भी मिले नीति में हक।* विरोधियों के दुष्प्रचार को रोकने और शिक्षक वर्ग में खुशहाली लाने के लिए सरकार तुरंत ले फैसला।* समाज सेवी तीर्थ शर्मा अत्री ने शिक्षक परिवारों के दर्द को समझते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाई जोरदार मांग।



चंडीगढ़/पंजाब/दलजीत अजनोहा 
आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर और प्रमुख समाज सेवी तीर्थ शर्मा अत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस के समक्ष पार्टी हितों औरbox सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण गुहार लगाई है। तीर्थ शर्मा अत्री ने मांग की है कि पंजाब सरकार द्वारा बीते दिनों साल 2020 के बाद भर्ती हुए 82,000 शिक्षकों को वित्तीय लाभ के रूप में जो 60% डीए (DA) देने का ऐतिहासिक फैसला लिया जा रहा है, उसी नीति के दायरे में 12,701 एसोसिएट शिक्षकों और प्री-प्राइमरी एसोसिएट शिक्षकों को भी शामिल कर बड़ा वित्तीय लाभ दिया जाए।

प्रेस को जारी बयान में तीर्थ शर्मा अत्री ने कहा कि मान सरकार ने हमेशा हजारों शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे हजारों परिवारों का भविष्य संवरा है। लेकिन अब इस वर्ग को पूर्ण वित्तीय लाभों की सख्त जरूरत है। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि उनके बहुत से सगे-संबंधी और मित्र स्वयं एसोसिएट शिक्षक हैं, जिनके साथ उन्होंने पिछले 15-16 वर्षों से संघर्ष में लगातार कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। इसी कारण वह इन हजारों परिवारों के आर्थिक दर्द और कठिनाइयों को बहुत करीब से महसूस करते हैं।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए सरकार को सचेत किया कि विपक्षी पार्टियों के कुछ तथाकथित नेता इस वर्ग के शिक्षकों को गुमराह कर पंजाब सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार करने और प्रदर्शनों के लिए उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि बड़े पैमाने पर यह शिक्षक कैडर अभी भी शांत बैठकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की ओर उम्मीद से देख रहा है और एक सकारात्मक खुशखबरी का इंतजार कर रहा है। प्रांतीय नेता अजमेर सिंह औलख और कुलदीप सिंह बड्डूवाल के नेतृत्व में पूरे कैडर की यही मांग है कि 60% डीए वाली नई नीति में एसोसिएट शिक्षकों को भी उनका हक दिया जाए।

तीर्थ शर्मा अत्री ने पार्टी के एक सच्चे वॉलंटियर के रूप में अपील की कि यदि सरकार इन्हें इस डीए योजना में शामिल कर पूरे भत्ते देती है, तो शिक्षक वर्ग में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हम साल 2027 के विधानसभा चुनावों में इस पूरे शिक्षक वर्ग और उनके परिवारों का पूर्ण सहयोग लेकर पंजाब में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की मजबूत सरकार बनाने में दिन-रात एक कर देंगे।

Comments