***चब्बेवाल थाने में संत जसविंदर सिंह डांडियां के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय का पुलिस दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन****एसएसपी की व्यस्तता के कारण एसपी हेडक्वार्टर को सौंपा मांग पत्र, 5 दिनों में निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी ने आज होशियारपुर में थाना चब्बेवाल में संत जसविंदर सिंह डांडियां के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की मांग को लेकर जिला पुलिस मुख्यालय के आगे रोष प्रकट किया।
एसएसपी संदीप कुमार मलिक की गैरहाजरी में संगठन ने अपना मांग पत्र एसपी हेडक्वार्टर नवनीत कौर गिल को सौंपा। नेताओं ने आरोप लगाया कि डॉ. अजे मल्ल के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया मामला सरासर गलत है और इसे संशोधित करवाकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इस मौके पर संत कुलवंत राम ने कहा कि भारतीय संविधान, पंजाब सरकार या केंद्र सरकार द्वारा रविदासिया धर्म संबंधी कोई नया अधिसूचना जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले के जरिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिसका संगठन सख्त विरोध करता है। एसपी हेडक्वार्टर नवनीत कौर गिल ने संगठन को भरोसा दिलाया कि मामले की पांच दिनों के अंदर निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments