होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
मास्टरशेफ फाइनलिस्ट गुरकीरत सिंह, देशभर के फूड ब्लॉगर्स और प्रमुख फूड ब्रांड होंगे आकर्षण
होशियारपुर:आर जे क्रिएटर्स द्वारा फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर के सहयोग से 24-25 अक्टूबर, 2026 को रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में दो दिवसीय ‘वखरा स्वाद फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का पोस्टर मास्टरशेफ इंडिया फाइनलिस्ट एवं ब्रांड एंबेसडर गुरकीरत सिंह, होशियारपुर की उपायुक्त आशिका जैन तथा प्रमुख प्रायोजक होटल रॉयल प्लाजा के मालिक विश्वनाथ “बंटी” ने संयुक्त रूप से जारी किया।
प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर गगन पेट्टू सिंह सहित देशभर के प्रमुख फूड ब्लॉगर्स और इन्फ्लुएंसर्स के इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया जाएगा। सागर रत्ना, बारबेक्यू नेशन और वोक सिंह सहित कई बड़े फूड ब्रांड्स के भी संभावित प्रतिभागी के रूप में जुड़ने की उम्मीद है।
फेस्टिवल में क्षेत्रीय एवं फ्यूजन फूड, लाइव कुकिंग, मनोरंजन, शॉपिंग और फन ज़ोन मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा स्थानीय फूड उद्यमियों और व्यवसायों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष मंच मिलेगा।
कार्यक्रम की समन्वयक रेणु कंवर ने कहा कि इस स्तर का आयोजन न केवल होशियारपुर, बल्कि संभवतः पूरे पंजाब में अपने आप में अनूठा होगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुरवासी इस फेस्टिवल का भरपूर आनंद लेने के साथ-साथ इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।
सामाजिक सरोकार के तहत उपायुक्त होशियारपुर की विशेष बच्चों के लिए संचालित सामाजिक परियोजना ‘विंग्स’ को फेस्टिवल में निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्टॉल से होने वाली पूरी आय विशेष बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित की जाएगी।
“वखरा स्वाद – एक स्वाद, जो याद बन जाए।”
Comments
Post a Comment