डी.ए.वी. बी.एड.कॉलेज, होशियारपुर में नए अकादमिक सत्र 2026-28 की शुरुआत पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 
डी.ए.वी.कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर.एम.भल्ला तथा बी.एड. कॉलेज के सचिव एडवोकेट श्री.नवरोज शर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में कॉलेज के नए अकादमिक सत्र 2026-28 की शुरुआत होने पर पवित्र हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया I इस शुभ अवसर पर डी.ए.वी.कॉलेज होशियारपुर सोसाइटी के सदस्य श्री.रामपाल शर्मा तथा उनकी धर्मपत्नी और वार्ड नंबर 36 के एम.सी. श्रीमती मीना शर्मा ने यजमान के तौर पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुतियाँ डाली I वेद मंत्रों के सही उच्चारणों के साथ हवन यज्ञ सम्पूर्ण हुआ I इस हवन यज्ञ में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला, समस्त स्टाफ तथा एम.एड. व बी.एड. सत्र-1 (2026-2028) के छात्रों ने सक्रियता से भाग लेकर परमात्मा से कॉलेज की उन्नति, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य तथा समस्त मानवता के कल्याण की कामना की I
इस अवसर पर प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा बीकॉलेज के सचिव .एड. नवरोज शर्मा ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला को नए अकादमिक सत्र 2026-28 की शुरुआत पर सफलतापूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन संपन्न करवाने के लिए बधाई दी तथा छात्रों को उनके भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया I सचिव श्री.आर.एम.भल्ला ने इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित होकर नए सत्र के छात्रों को शुभ कामनाएं दीं I
यजमान श्रीमती मीना शर्मा ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमात्मा के आशीर्वाद से ही हमें जीवन के प्रत्येक कार्य का आरम्भ करना चाहिए I इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण को उत्कृष्ट बताते हुए छात्रों को अपनी भीतरी शक्तियों को पहचानने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी I
यजमान श्री.रामपाल शर्मा जी ने छात्रों को अनुशासन में रह कर एक कर्तव्यनिष्ठ अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही यह भी कहा कि एक प्रभावशाली अध्यापक ही विकासशील समाज का सृष्टा हो सकता है I
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया तथा छात्रों को कॉलेज से ज्ञान तथा कौशल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तांकि वे एक अच्छे अध्यापक बन सकें I इसके साथ ही उन्हें कॉलेज से ज्ञान तथा कौशल प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तांकि वे एक अच्छे अध्यापक बन कर समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें I

Comments