दशहरे के त्योहार के संबंध में झंडा चढ़ाने की रस्म राम लीला ग्राउंड माहिलपुर में 19 सितंबर को शाम 4 बजे की जाएगी।



होशियारपुर / दलजीत अजनोहा: श्री राम लीला कमेटी माहिलपुर की ओर से दशहरे के त्योहार के संबंध में झंडा चढ़ाने की रस्म राम लीला ग्राउंड माहिलपुर में 19 सितंबर को शाम 4 बजे की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुभाष गौतम ने बताया कि झंडे की रस्म से पहले श्री गणेश पूजा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी 11 से 19 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा और 20 अक्टूबर को दशहरे के त्योहार पर कमेटी की ओर से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले फूंके जाएंगे।

Comments