होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लद्धेवाल माहिलपुर के छात्रों ने जिला स्कूल खेलों में अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि में जसराज सिंह, मनकरन सिंह और गुरवीर सिंह की कड़ी मेहनत, टीम वर्क, खेल भावना और समर्पण ने स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या मैडम राजविंदर कौर ने खिलाड़ियों की इस सफलता की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत कर बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कोच जसकरन सिंह और अन्य को विशेष रूप से बधाई दी।
Comments
Post a Comment