SIT के समक्ष 3 सितंबर को पेश होऊंगा — विजय सांपला- SIT ने अब तक मुझे कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया — सांपला
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
SIT द्वारा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, विजय सांपला को पुनः 2 सितंबर 2026 को चंडीगढ़ में पेश होने के लिए सूचित किया गया है। इस संबंध में सांपला ने SIT को पत्र लिखकर 3 सितंबर को पेश होने के लिए समय देने का अनुरोध किया है।
सांपला ने कहा कि 2 सितंबर को उनके पहले से निर्धारित महत्वपूर्ण कार्यक्रम एवं बैठकें हैं, जिनके कारण उनके लिए उस दिन उपस्थित होना संभव नहीं है। उन्होंने SIT को आश्वस्त किया कि वे 3 सितंबर को उपस्थित होकर जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
सांपला ने SIT के समक्ष एक अन्य महत्वपूर्ण सवाल उठाते हुए कहा कि उनके द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद SIT की ओर से अभी तक उन्हें कोई भी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा, “जब मुझे यह पता ही नहीं है कि SIT मुझे किस आधार पर बुला रही है, तो मैं किस आधार पर अपनी टिप्पणी या बयान दर्ज करवाऊं?”
उन्होंने कहा कि वे SIT को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन जांच को सही दिशा में ले जाने के लिए SIT की ओर से भी उन्हें पूरा सहयोग मिलना आवश्यक है। सांपला ने मांग की कि जिन दस्तावेजों अथवा रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें पूछताछ या बयान के लिए बुलाया जा रहा है, वे सभी संबंधित दस्तावेज उन्हें पहले उपलब्ध करवाए जाएं।
सांपला ने कहा, “मेरा उद्देश्य जांच से बचना नहीं, बल्कि जांच को सही दिशा में ले जाना है। मैं SIT को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हूं, लेकिन SIT भी मुझे पूरा सहयोग करे। यदि आवश्यक दस्तावेज ही उपलब्ध नहीं करवाए जाएंगे तो सरकार का समय, SIT का समय और मेरा समय व्यर्थ जाएगा तथा जांच से कोई ठोस परिणाम नहीं निकलेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि सही तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर ही कोई सही टिप्पणी अथवा बयान दिया जा सकता है। इसलिए उन्होंने SIT से अपील की कि
Comments
Post a Comment