IG गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले में आम आदमी पार्टी के ISI से सबंधो की उच्च स्तरीय जांच हो / तीक्ष्ण सूदकहा / राष्ट्रीय हित में काम करने वाले अधिकारी को बदलना दुर्भाग्यपूर्ण
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि पंजाब पुलिस ने हमेशा ही बहादुरीभरे कारनामे किये है। पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता के कारण ही आतंकवाद पर काबू पाया जा सका तथा बहुत सी अन्य ख़तरनाक घटनाए रोकी जा सकी। उन्होंने इस बात पर अफ़सोस प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब की सत्ताधारी पार्टी ने पंजाब पुलिस को पंगु बना दिया है जिससे अपराधियों तथा देश द्रोहियो के हौसले बलुंद हो चुके है। वह पुलिस थानों के पास जाकर बिस्फोट कर रहे है तथा नित्य प्रतिदिन कानून व्यवस्था की उलंगना के कारण हो रहे क़त्लो ,फ़िरोतियो ,गैंगस्टरों की गतिविधियो को नहीं रोक पा रही है ,उन्होंने कहा कि कमर्ठ तथा ईमानदार छवि के पुलिस उच्च अधिकारी कमिशनर पुलिस अमृतसर का इस दोष पर तबादला किया गया कि उस ने ISI से सबंधित मॉडियूल का भांडा फोड़ा था जो कि जंतर -मंत्र में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल वम्बो तथा हथियारों से हिंसा फैलाकर देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। परंतु उनकी योजना सफल नहीं हो सकी। अगर वह अपने मनसूबे में सफल हो जाते तो पुरे देश में आग लग सकती थी। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ़ दिखता है कि ISI मॉडियूल का भांडा फोड़ने से आम आदमी पार्टी बुरी तरह आहत हुई है, तभी उन्हें कमिशनर पुलिस को एक भी दिन अमृतसर जैसे संवेदनशील सीमांत जिले का पुलिस कमिशनर लगे रहना गंवारा नहीं है उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आम आदमी पार्टी के पाकिस्तानी एजेंसी ISI जिसको भारत में देश विरोधी गतिविधिओ के लिए नियुक्त किया है के सबंधो की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा गुरप्रीत सिंह भुल्लर जैसे ईमानदार तथा साहसी पुलिस अधिकारी को प्रोत्साहित किया जाये।
Comments
Post a Comment