कर्मचारियों को D.A की बकाया राशि की अदायगी ना करना अनैतिकतापूर्ण - तीक्ष्ण सूदकहा : मुकदमा दर मुकदमा करके समय निकाल रही है पंजाब सरकार
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा एक तो कर्मचारियों को ब्यूरोक्रियरो के समान D.A नहीं दिया गया दूसरा ऊपर से उनकी मांग को ठुकरा कर उन्हें अदालतों में जाने को मजबूर किया गया जो कि पूरी तरह अनैतिकतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उच्च अधिकारियों को 60 % D.A दे रही है जबकि आम छोटे कर्मचारियों को 18 %कम केवल ना मात्र D.A की अदायगी की जा रही है। जो कि अपने आप में संविधान के बराबरता अधिकार की उलंघना है। कर्मचारियों के कोर्ट में आवेदन पर सरकार ने मुकदमे को बहानेबाजी करके वेवजह लंबा खींचा , फिर भी माननीय हाई कोर्ट ने 30 जून तक बढ़ा हुआ D.A तथा बकाया देने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को और ज्यादा परेशान करने के लिए सरकार ने हाई कोर्ट में LPA दायर करके और समय बरबाद किया तथा 15 दिन के अंदर उसे D.A देना था। दुःख की बात यह है कि जो आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के हित में बड़ी -बड़ी बाते करती थी तथा कर्मचारियों ने उसका खुले मन से समर्थन करके सरकार बनाई थी। अब वही सरकार उन पर कहर ढाह रही है न ही वादे अनुसार पुराणी पेंशन दी गई ना ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। करमचारी सड़को पर भटक रहे है। सरकार को कोई चिंता नहीं .उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ D.A देने की बजाय वेवजह इश्तिहारों तथा रेवड़िया पर खजाना खाली ख़र्च कर रही है। जिसका माननीय हाई कोर्ट ने गंभीर नोटिस लिया है। फ़जूल के कामो पर सरकार कर्ज़ा उठा रही है ,परंतु कर्मचारियों की जायज़ मांग जिसका फैसला अदालत द्वारा उनके हक में दिया जा चुका है ना मानकर सरकार अनैतिक कार्य कर रही है। इस मौके पर शिव सूद पूर्व मेयर ,सतीश बावा ,सुरेश भाटिया बिटटू ,सुशील शर्मा पिंकी ,अश्वनी गेंद ,सुखवीर सिंह ,मोहित केंत आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment