होशियारपुर /दलजीत अजनोहा — जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदियाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा इन महापुरुषों के क्षेत्र में प्रमुख रहे हैं। संस्था "गरीब का मुँह, गुरु दी गोलक" (रजि.) अजनोहा पिछले कई वर्षों से लोक भलाई के कार्य कर रही है। संस्था की ओर से गुरु नानक देव जी महाराज की अपार कृपा से क्षेत्र निवासी और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से श्री गुरु हरि राए महाराज जी द्वारा बरोसाए बाबा यख़ जी के पैतृक गांव नरूड़ में गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी और लैबोरेटरी चलाई जा रही है।
संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा ने बताया कि संस्था को सहयोग देने वाले संगतों का निरंतर सम्मान किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत अजनोहा की सरपंच राजविंदर कौर को संस्था की टीम द्वारा गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी व लैबोरेटरी, गांव नरूड़ में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो में संस्था मुखी भाई हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा, सरपंच राजविंदर कौर अजनोहा, सरपंच बलविंदर सिंह बघाणा, डॉक्टर सतनाम सिंह, उंकार सिंह नरूड़, पंच सुखविंदर कौर अजनोहा, लंबरदार परमजीत सिंह जलवेहड़ा, चरणजीत सिंह जागलियाणा, जर्नैल सिंह अजनोहा, प्रिया नरूड़, संदीप कौर पास्टां, लवप्रीत कौर सरहाला कलां आदि उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment