होशियारपुर /दलजीत अजनोहा हालही में फ़र्टिलाइज़र कंपनियों द्वारा किसानो के प्रयोग में आने वाली खादों की कीमतों में बेशुमार बढ़ोतरी कर दी गई है। जिससे प्रति किवंटल खाद की कीमत 1100 रुपए बढ़ गई है तथा जो खाद का 50 kg का गट्टा 1700 रुपए में मिलता था अब 2250 रुपए में मिलेगा। इस मुद्दे पर अपनी प्रति क्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि ऐसी भूतपूर्व वृद्धि पहले कभी देखने को नहीं मिली। इससे पहले जब भी अंतर राष्ट्रीय बाज़ार के अनुसार खाद की कीमत में जितनी बढ़ोतरी होती थी वह केंद्र सरकार सवसिडी बढ़ाकर कम करती रही है। खाद की कीमते बढ़ने से किसानो का सारा बज़ट डगमगा जाएगा तथा फसलों की लागत बढ़ जायेगी जो की किसान बहन नहीं कर सकते। मौसम की खराबी के कारन किसान पहले ही कर्ज़े में दबे हुए है। अगर फसलों के न्यूनतम खरीद मूल्य एकदम से और अधिक बढ़ा दिये जाते है तो उसका बोझ घरेलू तथा मध्यम वर्ग पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समस्या का एक ही उपाय है कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार मिलकर खाद की बढ़ी हुई कीमतों पर सवसिडी देकर किसानो को राहत प्रदान करे।
Comments
Post a Comment