बीत की मिट्टी और यादों को शब्दों में पिरोती राणा जनक सिंह की पुस्तक ‘देश प्रदेश’ का विमोचन


होशियारपुर /दलजीत अजनोहा 

गांव नैणवा स्थित एक रेस्टोरेंट में राणा जनक सिंह कालेवाल बीत की पुस्तक ‘देश प्रदेश’ के विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीआईटीयू पंजाब के अध्यक्ष महां सिंह रौड़ी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर महां सिंह रौड़ी ने राणा जनक सिंह को पुस्तक प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि ‘देश प्रदेश’ में बीत क्षेत्र की पुरानी यादों और स्थानीय परिवेश को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि राणा जनक सिंह भले ही कनाडा में जाकर बस गए हैं, लेकिन उनका दिल आज भी अपनी मिट्टी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि राणा जनक सिंह छोटी उम्र में ही कामरेड दर्शन सिंह कैनेडियन से प्रभावित हुए थे और तभी से लोकभलाई के कार्यों की ओर उनका रुझान रहा। उन्होंने उपस्थित लोगों से पुस्तक को पढ़ने की अपील की।

राणा जनक सिंह ने समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि उनके एक संदेश पर बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रवासियों के इस स्नेह के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे।

इस मौके पर सीपीआई (एम) के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, कुलभूषण कुमार महिंदवाणी, अजायब सिंह बोपाराए, रामजी दास चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा, ब्लॉक समिति सदस्य मोहन लाल बीणेवाल, कुलदीप सिंह हरवा, प्रिंसिपल ब्रिज मोहन लाल, पूर्व सरपंच मंगत सिंह दयाल, अच्छर सिंह टोरोवाल, जगिंदर सिंह थादी, रमेश धीमान, गुरचरण सिंह नैणवा, भगवंत सिंह और विक्की राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments