साईं गीता शाह कादरी की मौजूदगी में लोकप्रिय गायकों ने प्रस्तुतियों से मेले में भरा सूफियाना रंगभगत नगर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक सूफियाना मेला
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
- ताजदारों के नाम अमीरों के, दीये जलते सदा फकीरों के कहावत के अनुसार 'जागते रहो सांस्कृतिक मंच रजि. होशियारपुर' और बद्धण परिवार द्वारा 'द वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन रजि. इंडिया' के सहयोग से मेला नियंत्रक चेयरमैन तरसेम दीवाना, विनोद कौशल और प्रिंस बलवीर सिंह सैनी की देखरेख में चौधरी स्वर्ण चंद बद्धण और माता राम प्यारी जी की स्नेहपूर्ण याद को समर्पित 'वार्षिक सूफियाना मेला 'दरबार हजरत पीर गौस पाक ग्यारहवीं वाली सरकार' और बाबा बालक नाथ जी का वार्षिक सूफियाना मेला स्थानीय मोहल्ला भगत नगर होशियारपुर में बड़ी श्रद्धा और उत्साह से आयोजित किया गया। इस वार्षिक सूफियाना मेले का शुभारंभ साईं गीता शाह कादरी गद्दी नशीन 'दरबार हजरत पीर गौस पाक ग्यारहवीं वाली सरकार की उपस्थिति में चिराग जलाने से हुआ, जबकि मेले का उद्घाटन डा. आशीष सरीन एमडी हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट और साईं मिंदी शाह, साईं सोढी शाह, साईं तरसेम शाह द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मकबूल सूफी गायकों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों और मातृभाषा के कद्रदानों ने शिरकत की। महंत लकी माधव ने वार्षिक सूफियाना मेले का आगाज बाबा जी की आरती और गणेश वंदना के उपरांत "मनमोहणिया बालक नाथ किहड़े वेले आवेगा" से किया। इस अवसर पर पंजाब की मकबूल गायिका इलाही सोहल ने "मैं दीवानी पौणाहारी दी" गाकर दर्शकों को अपनी उत्कृष्ट गायकी का मुरीद बना लिया। मकबूल सूफी गायक मुकेश इनायत ने 'मैं दीवानी सिद्ध जोगी दी', 'बन जा दीवाना मीरां दा', 'तू छड मालिक ते डोरा कियो एवें डोलदा ए', 'एक रास्ता बंद हुंदा चार रब खोलदा ए'। विंकल फजिल्का ने "वंजली दी हुक" गाकर मेले को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। सूफी गायक तरसेम दीवाना ने "अल्ला मन्निये फक्कड़ मन्निये मन्निये किताबों चार" से श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। मास्टर अजमेर दीवाना ने 'फुल्लां दी वरखा हो रही पौणाहारी दे दरबार ते', 'तेरी वंजली ते लगी होई हीर रांझा' अपनी पुख्ता गायकी से श्रोताओं को मोह लिया। मकबूल सूफी गायक उस्ताद सुरिंदरपाल पंछी ने "जगते नू छड के तू भगते नू कर ले, जिन्ने तेरा होना ए सहाए", "मेरे यार दा बिछोड़ा काहतो पाया"। गायक जीत हरजीत ने "तू वी तां रब्बा यार रखिया" से हाजिरी लगवाई। इसके अलावा जीता बाई भंगड़ा ग्रुप ने कोरियोग्राफी की खूबसूरत प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सूफी फकीर लोगों में सर्व साईं सोढी शाह अटलगढ़, सांई बगीचे शाह भुल्ल्थ, साईं मिंदी शाह, साईं सोढी शाह, साईं तारी शाह गद्दी नशीन अमरूदां वाली सरकार, महंत विक्की देवा, बाबा दिनेश गिर, साईं तरसेम शाह, विनोद कौशल, देव राज भगत नगर, कर्मवीर हरी पिंड आदि ने हाजिरी भरी। 'जागते रहो सांस्कृतिक मंच रजि. होशियारपुर' के चेयरमैन तरसेम दीवाना ने आए संगीत प्रेमियों और सूफी गायकों का धन्यवाद किया। 'दी वर्किंग रिपोर्टर्स एसोसिएशन रजि. पंजाब, इंडिया' की ओर से पंजाब प्रधान प्रिंस बलवीर सिंह सैनी के नेतृत्व में अहम शख्सियतों को मेडल और स्मृति चिह्नों से सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment