होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
सचदेवा स्टॉक्स की ओर से आयोजित की जा रही सचदेवा स्टॉक्स फैमिली फन वॉक के प्रचार एवं जागरूकता अभियान के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरगढ़ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फिट बाइकर क्लब के प्रधान एवं सचदेवा स्टॉक्स के एमडी परमजीत सिंह सचदेवा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को फैमिली फन वॉक के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। परमजीत सचदेवा ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है, परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे आपसी जुड़ाव और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है। परमजीत सिंह सचदेवा ने कहा कि फैमिली फन वॉक का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ परिवारों को एक स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधि के लिए एक मंच प्रदान करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल, साइकिलिंग, पैदल चलने और अन्य शारीरिक गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उत्तम सिंह साबी, सागर सैनी, तरलोचन सिंह, रोहित बसी और राज कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। स्कूल के प्रिंसिपल राजन अरोड़ा और इंचार्ज श्रीमती श्वेता अग्निहोत्री ने फिट बाइकर क्लब एवं सचदेवा स्टॉक्स की इस पहल की सराहना की।
Comments
Post a Comment