होशियारपुर:/दलजीत अजनोहा
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने मीतू विज से राखी बंधवाकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह पर्व श्रद्धा और स्नेह के साथ मनाया। इस अवसर पर मीतू विज ने खन्ना की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में इस पर्व का विशेष महत्व है, जो परिवार और समाज में आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। खन्ना ने मीतू विज को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment