जालंधर/दलजीत अजनोहा
जालंधर छावनी बोर्ड की संज्ञान में आया है कि कुछ लोग स्वयं को जालंधर छावनी के निवासियों की "आवाज़" बताकर जालंधर छावनी में सुरक्षा जांच एवं यातायात प्रबंधन के संबंध में भ्रामक एवं असत्य बयान देकर अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।
यह आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी उपाय छावनी क्षेत्र के सभी निवासियों के सामूहिक हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किए गए हैं। इनका उद्देश्य सुरक्षा संबंधी संभावित खतरों, नशे की समस्या, चोरी की घटनाओं, महिलाओं से छेड़छाड़, विद्यालयों की सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी चुनौतियों की रोकथाम करना है।
जालंधर छावनी बोर्ड की छावनी क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील है कि वे ऐसे असामाजिक एवं भ्रामक तत्वों से सतर्क रहें, जो आम जनता को गुमराह करने एवं भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, तथा उनके झूठे एवं भ्रामक प्रचार से प्रभावित न हों।
जालंधर छावनी बोर्ड सभी निवासियों के लिए जालंधर छावनी को सुरक्षित, संरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
Comments
Post a Comment