होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
आत्मसुख आत्मदेव आश्रम (फॉर लिविंग गॉड्स) में विशेष बच्चों के लिए आज, 12 अगस्त 2026, को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रबंधक समिति के अध्यक्ष नवदीप सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें विशेष बच्चों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तीज का त्योहार मनाया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया और जमकर नृत्य किया। नवदीप सूद जी ने बच्चों एवं स्टाफ को मिठाइयां वितरित कीं, जिससे सभी के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर नवदीप सूद जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए तीज पर्व के महत्व के बारे में बताया और समाज में विशेष बच्चों के प्रति प्रेम, सम्मान एवं समान व्यवहार की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और सामूहिक सहभागिता का माहौल बना रहा।
आत्मसुख आश्रम पिछले 12 वर्षों से विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए कार्य कर रहा है। आश्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मान और अपनापन दिलाना है।
Comments
Post a Comment