बिजली के नाजायज़ बड़े -बड़े बिलो ने मचाई लोगो में हाहाकार --- तीक्ष्ण सूदकहा : सरकार अपने स्तर पर जांच करके उपभोक्ताओं को दे राहत
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
आजकल पुरे पंजाब भर में पॉवरकाम द्वारा लोगो को नाजायज़ तौर पर भेजे गए भरी भरकम बिल गहरी चिंता का विषय बना हुये है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया गया है किबहुत से लोगो ने उन तक गलत बिल जारी करके बड़ी -बड़ी रकमों की मांग की शिकायत की है। इससे पूरे पंजाब भर में बिजली उपभोगताओं में हफड़ा -दफ़ड़ी मची हुई है। एक तरफ आम आदमी पार्टी सरकार प्रति महीना 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की बात करती है तो दूसरी तरफ एक ही झटके में बड़े -बड़े बिल भेजकर बिजली बोर्ड के हजारो रूपए के घाटे को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। गर्मिओ का पूरा मौसम लोगों ने पूरा महीना पावर कटो के कारण परेशानी से काटा। इस के लिए लोग सरकार को कोसते हुए कह रहे है ये कि सरकार बिजली मुफ्त देने का ढ़ोग वेशक बंद कर दे ,परंतु उनहे 24 घंटे बिजली मिले तथा नाजायज़ बिल ना भेजे जाये । विभाग के सूत्रों से पता चला है की बड़े -बड़े बिल का कारण पॉवरकाम के मीटर रीडरों की हड़ताल है। इसलिए पिछले साल की औसत के अनुसार बिल बनाये जा रहे है कई लोग तो इतने गरीब है कि उनकी खपत मामूली होने के कारण पिछले 4 साल से एक पैसा भी नहीं देना पड़ा। परंतु अब हजारो का बिल दे पाना उनके लिए असंभव है उन्होंने सरकार से मांग की ही कि पॉवरकॉम अपने स्तर पर जांच कर उपभोगताओं को राहत दे। क्यूकि अगर मीटर रीडिंग हुई नहीं है तो इतने बड़े बिल कैसे भेजे गए। बड़े -बड़े से बिलो ने आम आदमी पार्टी को आगामी चुनावो में मुफ्त बिजली का लाभ देने की वजाय उसका खेल विगाड़ सकता है।
Comments
Post a Comment