डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को ज्योतिष गौरव सम्मान


होशियारपुर/दलजीत अजनोहा 


                श्री सूर्यनगरी ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान एवं सरस्वती बाल वीणा भारती शिक्षण संस्थान जोधपुर द्वारा आयोजित निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श शिविर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को वैदिक वास्तु के क्षेत्र में बिना किसी तोड़ फोड़ वास्तु दोष निवारण एवं वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु” ज्योतिष गौरव सम्मान “से सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक भेरू प्रकाश दाधीच ,पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी भूराराम चौधरी के हाथों श्री फल,सम्मान पत्र,मोमेंटो प्रदान कर आपके कार्यो कि प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की ।ज्ञात रहे डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री पिछले पच्चीस वर्षों से ज़्यादा वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में समय समय पर अपनी निःशुल्क सेवा प्रदान करते रहे हैं आप वैदिक वास्तु ज्योतिष विषय में विशेष पकड़ रखते हैं वास्तु शास्त्र पर आपने अब तक सात पुस्तकें लिखी है साथ ही आप द्वारा लिखित पाच हज़ार छ सौ वास्तु आलेख देश विदेश के विभिन समाचार पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं जिसमे अमेरिका ब्रिटेन नेपाल के पत्र पत्रिकाओं ने विशेष स्थान दिया है ।वास्तु के क्षेत्र में आप बिना तोड़ फोड़ किए परिणाम देने में सिद्ध हस्त होने के साथ आपका नाम वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स एवं लंदन बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुए हैं।

Comments